उज्जैन में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर चाकू से हमला कर ₹5000 रुपये लेकर फरार हो गए हमले में गंभीर घायल शादाब को चरक भवन में भर्ती कराया गया है । शादाब के अनुसार 15 दिन पहले कुछ युवक घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी शादाब का उनसे विवाद हुआ था ।









