इंदौर में आधा किलों अफीम के साथ पकड़ाया SGSITS का छात्र
इंदौर के जुनी इंदौर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 518 ग्राम अवैध अफीम के साथ SGSITS के स्टूडेंट गोविंद पाटीदार (20), निवासी जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। डीसीपी आंनद कलादगी ने बताया कि आरोपी अपने महंगे शौक और कर्ज चुकाने के लिए अफीम की तस्करी कर रहा था । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर, कार्यवाही शुरू कर दी है ।


/bansal-news/media/media_files/2026/03/16/mp-fake-income-tax-officers-gang-arrested-dhar-khandwa-robbery-crime-news-zvj-2026-03-16-21-43-58.jpg)




