📱Download Our App

dfads

asdfasd

News Source: एबीपी न्यूज़
MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक भिगेंगे ये 12 जिले

MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक भिगेंगे ये 12 जिले

MP में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया की 16 मार्च को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर एवं 17 मार्च को सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और 18 मार्च को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-बारिश ही सकती है ।

हरदा का IIdTian 2.3 करोड़ का पैकेज ठुकरा बना IAS

हरदा का IIdTian 2.3 करोड़ का पैकेज ठुकरा बना IAS

MP हरदा के श्रेयांश बड़ोदिया ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 194वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने 2.3 करोड़ रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। श्रेयांश का कहना है कि उन्हें नौकरी से आर्थिक सुविधा तो मिल रही थी, लेकिन मन को संतुष्टि नहीं मिल रही थी। वे समाज और देश के लिए कुछ बेहतर करना चाहते थे।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनीयां

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनीयां

इंदौर-1 से विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र, मारवाड़ी अग्रवाल नगर में अवैध कॉलोनियों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। यहाँ भू-माफियाओं ने कई जगहों पर कृषि और शासकीय जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर दी है । साथ ही विरोध रोकने के लिए साइटो पर गुंडे तक तैनात किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन बेचते समय नेताओं के नाम लेकर खरीदारों को भरोसा दिलाया जा रहा है। अब बड़ा सवाल – क्या प्रशासन इन भूमाफियाओं पर कार्रवाई करेगा?

IPL 2026 को लेकर आया राजीव शुक्ला का बड़ा अपडेट

IPL 2026 को लेकर आया राजीव शुक्ला का बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के आयोजन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की बताई गई चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी।

MP में 15 साल के लड़के ने प्रेमानंद जी महाराज के लिए छोड़ा घर

MP में 15 साल के लड़के ने प्रेमानंद जी महाराज के लिए छोड़ा घर

इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है । पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है ।

इंदौर की 56 दुकान ने निकाला LPG का जुगाड़

इंदौर की 56 दुकान ने निकाला LPG का जुगाड़

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के संकट के बीच इंदौर की 56 दुकान ने अपना शानदार जुगाड़ निकाला है । दुकानदारों ने गैस की जगह इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है और अब उसी पर समोसा, कचौरी, पोहा और पाव भाजी जैसे व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं । व्यापारियों का कहना है कि इंदौर की पहचान और स्वाद की परंपरा को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने देंगे ।

News Source: न्यूज़ 18
सराफ़ा बाजार में आज दिखी गिरावट

सराफ़ा बाजार में आज दिखी गिरावट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से आज सराफ़ा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिला । आज MCX पर चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई । वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है ।

ईरान युद्ध से इंदौर में मचा हड़कंप

ईरान युद्ध से इंदौर में मचा हड़कंप

ईरान – इजराइल युद्ध के कारण इंदौर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई अचानक ठप होने से हड़कंप मच गया है । पिछले कुछ दिनों से जारी इस युद्ध ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है । कमर्शियल एलपीजी की डिलीवरी नहीं होने से कई छोटे प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर हैं। वितरकों का कहना है कि पीछे से स्टॉक की कमी है, जिससे संकट गहरा गया है।

MP से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी तय, BJP ने निकाला दूसरा रास्ता

MP से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी तय, BJP ने निकाला दूसरा रास्ता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब MP सरकार और MP की सक्रिय राजनीति से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी BJP ने तय कर दी है । हालाकि इसके लिए बीजेपी ने दूसरा रास्ता अपनाया है । दिल्ली सूत्रो ने मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कैलाश विजयवर्गीय को राज्यसभा बुलाने की तैयारी में है । क्योंकि विजयवर्गीय के बेतुके बयानों और सरकार से मतभेद के कारण एमपी में बीजेपी का पूरा गणित गड़बड़ा रहा है ।

इंदौर में मकान गिरा, मलबे में दबे 2 भाई, हालत गंभीर

इंदौर में मकान गिरा, मलबे में दबे 2 भाई, हालत गंभीर

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित भवानी नगर में सोमवार शाम करीब 7 बजे मनीष जैन का 3 मंजिला मकान जैक लगाकर ऊपर उठाने के दौरान अचानक गिर गया । हादसे में पिपलिया (देवास) निवासी दो भाई मजदूर सतीश ठाकरे (25) और सोनू ठाकरे (22) मलबे में दब गए । जिन्हें निगम की टीम ने रेस्क्यू कर अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है । हादसे के बाद नगर निगम ने मकान को सील कर दिया है।

हरदा में लगी भीषण आग, 60 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

हरदा में लगी भीषण आग, 60 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

खिरकिया–हरदा रोड पर स्थित छीपाबड़ के रातातलाई में सोमवार दोपहर भीषण आग से करीब 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने एसडीएम को सर्वे के निर्देश दिए और किसानों को उचित मुआवजा व फसल बीमा दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन फिलहाल आग के कारणों की जांच कर रहा है।

इस साल इंदौर गेर में दिखा बड़ा राजनीतिक बदलाव

इस साल इंदौर गेर में दिखा बड़ा राजनीतिक बदलाव

इंदौर की पारंपरिक रंगपंचमी गेर में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। वर्षों तक गेर की पहचान रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय इस बार आयोजन से पूरी तरह दूर रहे। विजयवर्गीय के अलावा विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। लोगो का कहना है की राजनीतिक अनपस्थिति से गेर अपने पारंपरिक और शांत स्वरूप में लौटी है ।

BREAKING : MP में घर में भीषण आग, कई लोगो के फंसे होने की आशंका

BREAKING : MP में घर में भीषण आग, कई लोगो के फंसे होने की आशंका

ग्वालियर में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय मकान के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

हरदा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत

हरदा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत

हरदा के डगावानीमा रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय अभिषेक पूर्णकार की मौत हो गई । अभिषेक अपने साथी नमन के साथ मामा के लड़के को बस स्टैंड छोड़कर गांव लौट रहा था, तभी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । हादसे में नमन गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

T20 WC : क्या आज अहमदाबाद में फाइनल मैच के दौरान बारिश हो सकती है?

T20 WC : क्या आज अहमदाबाद में फाइनल मैच के दौरान बारिश हो सकती है?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। अहमदाबाद में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान 34°C से 41°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

आज गेर में फिर साबित हुआ इंदौर सफाई में क्यों नंबर वन है?

आज गेर में फिर साबित हुआ इंदौर सफाई में क्यों नंबर वन है?

इंदौर सफाई में क्यों नंबर वन है, यह बात रविवार को फिर साबित हुई। दोपहर 1:45 पर आखिरी गेर राजवाड़ा से गुजरी और दो बजे सफाई अमला सड़कों पर जुट गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद राजवाड़ा पहुंचे और उन्होंने 400 सफाईकर्मियों के साथ मैदान संभाला। इसके बाद सिर्फ़ 1 घंटे में ही 4 किमी लंबे गेर मार्ग को पहले जैसा चमका दिया ।

जबलपुर में अवैध कॉलोनी को निगम का नोटिस, 15 दिन बाद टूट सकते है मकान

जबलपुर में अवैध कॉलोनी को निगम का नोटिस, 15 दिन बाद टूट सकते है मकान

जबलपुर जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन ने जिले की 114 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और रेरा पंजीकरण के प्लॉट बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है कि वे निवेश से पहले जमीन के दस्तावेज़ों और वैध अनुमतियों की अच्छी तरह जांच कर लें।

खरगोन में गेहूं की 10 एकड़ फसल में लगी आग

खरगोन में गेहूं की 10 एकड़ फसल में लगी आग

खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। ग्राम गढ़ी में सोमवार दोपहर में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया । इस हादसे में किसान की करीब 4 लाख रुपये की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

News Source: हरिभूमि
उज्जैन में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

उज्जैन में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर चाकू से हमला कर ₹5000  रुपये लेकर फरार हो गए हमले में गंभीर घायल शादाब को चरक भवन में भर्ती कराया गया है । शादाब के अनुसार 15 दिन पहले कुछ युवक घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी शादाब का उनसे विवाद हुआ था ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें