कलेक्टर बंगले के पास नाले में मिला भ्रूण, शहर में सनसनी
राजगढ़ जिले में गुरुवार को कलेक्टर बंगले के पास एक नाले में भ्रूण पड़ा मिला, जिसे देख राहगीर दंग रह गए। कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले में एक हफ्ते के भीतर यह ऐसी दूसरी घटना है। पुलिस अवैध गर्भपात की आशंका जताते हुए सीसीटीवी और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।





