📱Download Our App
समुद्र के अंदर कैसे बनता है कीमती मोती? जानें इसके पीछे का राज

समुद्र के अंदर कैसे बनता है कीमती मोती? जानें इसके पीछे का राज

मोती किसी चट्टान से नहीं, बल्कि समुद्र के अंदर जीवित जीवों (मोलस्क) द्वारा रक्षा तंत्र के रूप में बनाए जाते हैं। जब रेत का दाना या कोई बाहरी कण सीप के अंदर घुसकर जलन पैदा करता है, तो जीव उससे बचने के लिए ‘नेकर’ नामक पदार्थ की परतें चढ़ाना शुरू कर देता है। कई वर्षों तक परतें जमने के बाद एक चमकदार मोती तैयार होता है।

ग्रेस हैरिस की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से RCB का फाइनल टिकट पक्का

ग्रेस हैरिस की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से RCB का फाइनल टिकट पक्का

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। ग्रेस हैरिस के 37 गेंदों में 75 रन और कप्तान स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम ने यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है। अब 5 फ़रवरी को फाइनल होगा।

OTT Friday Release : इस शुक्रवार घर बैठे देखें एक्शन, क्राइम और हॉरर का तड़का

OTT Friday Release : इस शुक्रवार घर बैठे देखें एक्शन, क्राइम और हॉरर का तड़का

इस शुक्रवार (30 जनवरी) ओटीटी लवर्स के लिए मनोरंजन का डबल डोज आ रहा है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। साथ ही, भूमि पेडनेकर की सस्पेंस सीरीज ‘दलदल’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अन्य प्रमुख रिलीज में मलयालम हॉरर-कॉमेडी ‘सर्वम माया’ और मराठी थ्रिलर ‘देवखेल’ शामिल हैं, जो वीकेंड को रोमांचक बनाने के लिए तैयार हैं।

बिलहरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार ने स्ट्रीट पोल को तोड़ा

बिलहरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार ने स्ट्रीट पोल को तोड़ा

जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीधे स्ट्रीट पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

बड़ा साइबर फ्रॉड : सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगे 93 लाख रुपये

बड़ा साइबर फ्रॉड : सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगे 93 लाख रुपये

इंदौर में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 93 लाख रुपये की बड़ी ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों में हुआ है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने उन्हें घंटों ऑनलाइन निगरानी में रखा और उनके खातों से 93 लाख रुपये अपने पास ट्रांसफर करवा लिए।

सीबीआई का बड़ा एक्शन : जीएसटी अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

सीबीआई का बड़ा एक्शन : जीएसटी अधीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

जबलपुर में सीबीआई ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि गोस्वामी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 124% अधिक संपत्ति अर्जित की। इससे पहले भी वह एक पान मसाला फैक्ट्री से रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उनकी संपत्तियों की जांच शुरू की।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का बड़ा ऐलान : MP को मिलेगी 51 डायलिसिस मशीनों की सौगात

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का बड़ा ऐलान : MP को मिलेगी 51 डायलिसिस मशीनों की सौगात

इंदौर के ग्रैंड शेरेटन में 31 जनवरी और 1 फरवरी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का 42वां जिला सम्मेलन ‘इंद्रधनुष’ आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में ‘वंदे भारत’ फेम सुधांशु मणि और आचार्य बालकृष्ण जैसे दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसहयोग से 51 नई डायलिसिस मशीनें लगाने की बड़ी सौगात देने की घोषणा भी की जाएगी।

UIDAI का नया तोहफा : अब घर बैठे आधार में अपडेट करें

UIDAI का नया तोहफा : अब घर बैठे आधार में अपडेट करें

UIDAI ने नया ‘Aadhaar’ ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना आसान होगा। यह ऐप ऑफलाइन वेरिफिकेशन और सिलेक्टिव डेटा शेयरिंग की सुविधा देता है, ताकि आपको हर जगह आधार की फोटोकॉपी न देनी पड़े। खास बात यह है कि एक ही ऐप में परिवार के 5 सदस्यों के प्रोफाइल मैनेज किए जा सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, विमानों पर लगेगा 50% टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, विमानों पर लगेगा 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी देते हुए विमानों पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का आरोप है कि कनाडा जानबूझकर अमेरिकी कंपनी ‘गल्फस्ट्रीम’ के विमानों को सर्टिफाई नहीं कर रहा है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि जब तक गल्फस्ट्रीम को मंजूरी नहीं मिलती, अमेरिका भी कनाडा के ‘बॉम्बार्डियर’ विमानों को डी-सर्टिफाई करेगा और भारी टैक्स वसूलेगा।

विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर वापसी, घंटों गायब रहने के बाद रिस्टोर हुआ अकाउंट

विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर वापसी, घंटों गायब रहने के बाद रिस्टोर हुआ अकाउंट

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार सुबह अचानक गायब होने के कुछ घंटों बाद फिर से बहाल (Restore) हो गया है। 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट के डिएक्टिवेट होने से फैंस में खलबली मच गई थी। हालांकि अकाउंट वापस आने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इसके पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हुई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें