📱Download Our App
UGC Rules पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा

UGC Rules पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (UGC) के नए इक्विटी नियमों पर रोक लगा दी है, जिन्हें ‘अस्पष्ट’ बताया गया है। इस बीच, संसदीय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि विवाद की मुख्य वजह यूजीसी द्वारा समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज करना है। उन्होंने कहा कि समिति ने सामान्य वर्ग के हितों और फर्जी शिकायतों पर दंड का सुझाव दिया था, जिसे यूजीसी ने हटा दिया।

News Source: पत्रिका
खरगोन में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पैदल यात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन

खरगोन में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पैदल यात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन

खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में बाबा रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव-गांव में ध्वज (निशान) का पूजन किया गया और श्रद्धालुओं को फल व स्वल्पाहार वितरित किया गया। भक्ति भाव से सराबोर ग्रामीणों ने पदयात्रियों के साथ भजन-कीर्तन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पवित्र ध्वज का आशीर्वाद लिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बाणगंगा में घर के अंदर जिंदा जला पेट्रोल पंप कर्मचारी, इलाके में सनसनी

बाणगंगा में घर के अंदर जिंदा जला पेट्रोल पंप कर्मचारी, इलाके में सनसनी

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने से 45 वर्षीय राकेश शर्मा की जलकर मौत हो गई। राकेश पेट्रोल पंप कर्मचारी थे और हादसे के समय घर में अकेले थे। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर की नली जली मिली है, जिससे आशंका है कि सुबह चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
एडम जैम्पा ने रचा इतिहास, मिचेल स्टार्क को पछाड़कर बने नंबर-1 कंगारू गेंदबाज

एडम जैम्पा ने रचा इतिहास, मिचेल स्टार्क को पछाड़कर बने नंबर-1 कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 (लाहौर) में 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। जैम्पा अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क (15 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही, जैम्पा अब टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज भी बन गए हैं।

रीवा को बड़ी सौगात : कल सीएम मोहन यादव करेंगे भैरवनाथ मंदिर का भव्य लोकार्पण

रीवा को बड़ी सौगात : कल सीएम मोहन यादव करेंगे भैरवनाथ मंदिर का भव्य लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जनवरी को रीवा के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। सीएम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कलेक्टर और स्थानीय विधायक ने तैयारियों का जायजा लेकर सुरक्षा के पुख्ता निर्देश दिए हैं।

पति के एक शब्द ने उजाड़ दी गृहस्थी, पत्नी ने लगा ली फांसी

पति के एक शब्द ने उजाड़ दी गृहस्थी, पत्नी ने लगा ली फांसी

लखनऊ के इंदिरानगर में एक नवविवाहिता ने पति के मजाक से आहत होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, हंसी-मजाक के दौरान पति ने पत्नी को ‘बंदरिया’ कह दिया था, जो उसे इतना बुरा लगा कि उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मृतका को मॉडलिंग का शौक था और वह अपने लुक्स को लेकर काफी संवेदनशील थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: आज तक
होंडा ने लॉन्च किया डियो 125 का ‘X एडिशन’, जाने कीमत

होंडा ने लॉन्च किया डियो 125 का ‘X एडिशन’, जाने कीमत

होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया ‘X एडिशन’ पेश किया है। यह नया मॉडल खास तौर पर युवाओं को आकर्षित करने के लिए नए ग्राफिक्स और डुअल-टोन कलर्स (ब्लू और ग्रे) के साथ आया है। इसमें रेड अलॉय व्हील्स, TFT डिजिटल कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इंजन में कोई बदलाव नहीं है, और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹93,000 होने की उम्मीद है। ये स्कूटर लोगो को पहली नजर में पसंद आ रहा है

UP : रातो-रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट

UP : रातो-रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत अनूप कुमार मिश्रा को मथुरा का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार को हमीरपुर का एडीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोंडा, कानपुर और फिरोजाबाद में भी अफसरों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

प्रेम विवाह के 10 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम विवाह के 10 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सीहोर के बुधनी में प्रेम विवाह के महज 10 महीने बाद एक 19 वर्षीय नवविवाहिता किरण का शव किराए के मकान में फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस और तहसीलदार ने परिजनों की मौजूदगी में कमरा खुलवाकर शव निकाला। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट : सोना ₹9,000 तो चांदी ₹16,000 हुई सस्ती

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट : सोना ₹9,000 तो चांदी ₹16,000 हुई सस्ती

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 5.55% टूटकर ₹1,60,001 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि ₹1.93 लाख के रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹9,400 सस्ता है। वहीं, चांदी में भी भारी बिकवाली देखी गई और यह एक ही दिन में ₹16,000 तक सस्ती हो गई है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें