
बचई के जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
नरसिंहपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बचई के जंगल में एक नाबालिग छात्रा के साथ आठ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने जंगल में वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आठों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।





