
सिर के पिछले हिस्से में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती बड़ी दिक्कत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्दन और सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ता है, तो यह दिमाग की नसों पर दबाव डालता है, जिससे सिर के पीछे धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है। इसे ‘हाइपरटेंसिव क्राइसिस’ भी कहा जा सकता है। यदि दर्द के साथ चक्कर या धुंधला दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


.webp)





