मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: 8 सीनियर छात्र 6 महीने के लिए सस्पेंड
जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस 2023 बैच के 8 सीनियर छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ये छात्र न क्लास ले पाएंगे और न हॉस्टल में रह सकेंगे। साथ ही, हर छात्र पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जूनियर छात्रों की शिकायत के बाद यह सख्त फैसला सुनाया।






