
सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, इंग्लैंड की शानदार जीत
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। 30 जनवरी 2026 को पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में करन ने 16वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर दासुन शनाका, महेश थीक्षाना और मथीशा पथिराना को आउट किया। वह टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं।








