📱Download Our App
फरवरी में रोमांस के बीच थ्रिलर का तड़का, ये 7 फिल्में मचाएंगी शोर

फरवरी में रोमांस के बीच थ्रिलर का तड़का, ये 7 फिल्में मचाएंगी शोर

फरवरी में मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। 6 फरवरी को ‘भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ और ‘वध 2’ रिलीज होंगी। वैलेंटाइन वीक (13 फरवरी) को शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ में जोरदार टक्कर होगी। वहीं, 20 फरवरी को तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धार्थ-मृणाल की ‘दो दीवाने शहर में’ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी।

News Source: न्यूज़ 24
SBI vs HDFC Bank : ₹70 लाख के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

SBI vs HDFC Bank : ₹70 लाख के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

अगर आप ₹70 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लेना चाहते हैं, तो SBI अधिक किफायती है। SBI 7.25% ब्याज दर पर लोन दे रहा है, जिसके लिए आपकी मिनिमम मंथली सैलरी ₹83,340 होनी चाहिए। वहीं, एचडीएफसी (HDFC) बैंक 7.90% की शुरुआती दर पर लोन ऑफर कर रहा है, जिसके लिए ₹1.06 लाख की सैलरी जरूरी है।

चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, पुलिस जांच में जुटी

चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के संजीवनी नगर में शनिवार सुबह दतिया निवासी डॉ. भानु मोहर (29) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह यश हाइट अपार्टमेंट में अकेले किराए पर रहते थे और फिजियोथैरेपी की प्रैक्टिस कर रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला उलझ गया है। फिलहाल पुलिस ने कमरा सील कर परिजनों को सूचना दे दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
रीवा को मिली बड़ी सौगात : सीएम मोहन यादव ने किया काल भैरव धाम का लोकार्पण

रीवा को मिली बड़ी सौगात : सीएम मोहन यादव ने किया काल भैरव धाम का लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा प्रवास के दौरान काल भैरव धाम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों का कायाकल्प सरकार की प्राथमिकता है, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और रीवा के बढ़ते औद्योगिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM और ABPM पदों के लिए भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है, 14 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; चयन 10वीं के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

धूप सेंकने से कम हो सकता है डायबिटीज का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

धूप सेंकने से कम हो सकता है डायबिटीज का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे

क्या सूरज की रोशनी से डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सूरज की किरणें शरीर में विटामिन-D के स्तर को बढ़ाती हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारने में मदद करता है। सुबह की 10 से 15 मिनट की धूप न केवल मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखती है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर करने में सहायक हो सकती है। हालांकि, इसे दवाओं का विकल्प नहीं, बल्कि एक स्वस्थ का हिस्सा मानना।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुना गया

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुना गया

सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल की नेता चुन लिया गया है । उनका महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं । इससे पहले मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया । मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है । नेता बाहर आ रहे हैं।

सिर्फ 10 मिनट रस्सी कूदने से क्या होता है?

सिर्फ 10 मिनट रस्सी कूदने से क्या होता है?

रोज सिर्फ 10 मिनट रस्सी कूदना आपके शरीर के लिए किसी ‘मैजिक वर्कआउट’ से कम नहीं है। यह 8 मिनट तक दौड़ने के बराबर कैलोरी बर्न करता है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से घटती है। इससे न केवल दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, बल्कि हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक दल की बैठक के लिए विधानसभा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक दल की बैठक के लिए विधानसभा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी की कमान और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा के लिए उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार आज एनसीपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं । सूत्रों के अनुसार आज सुनेत्रा पवार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है ।

शादी के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

उज्जैन में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम और जेवरात लूटकर फरार हो जाते थे। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें