
MP में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है । पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है । मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सिहोर, बुरहानपुर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में वर्षा होने की संभावना अधिक है।



