📱Download Our App
जेल से छूटते ही डांस करते दिखे ऐक्टर राजपाल यादव

जेल से छूटते ही डांस करते दिखे ऐक्टर राजपाल यादव

राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी की मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए । सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं । वहीं बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है ।

कोर्डोफान में घातक हमला, 77 की मौत

कोर्डोफान में घातक हमला, 77 की मौत

सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई दिनों से लगातार जारी ड्रोन हमलों में अलग-अलग जगहों पर कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं । यह जानकारी युद्ध के दौरान हिंसा की निगरानी रखने वाले सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने दी है । इन हमलों के चलते सहायता अभियान बाधित हो रहे हैं ।

दिल्ली AI समिट में चोरी हुए डिवाइस 24 घंटे में बरामद

दिल्ली AI समिट में चोरी हुए डिवाइस 24 घंटे में बरामद

बेंगलुरु स्थित एआई स्टार्टअप NeoSapien के संस्थापक धनंजय यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए दिल्ली पुलिस को तेज कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया । यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनकी कंपनी के डिवाइस मिल गए हैं और पिछले दो दिनों में मिले सहयोग और समर्थन के लिए वह सभी के आभारी हैं ।

News Source: आज तक
इंदौर शहर में बना 66वां ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर शहर में बना 66वां ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर शहर में फिर बुधवार को ग्रीन कारिडोर बना। मानवता की मिसाल पेश करते यह 66वां ग्रीन कारिडोर है। 49 वर्षीय विजय जायसवाल के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला। खरगोन की गोविंद शिंदे कॉलोनी निवासी विजय जायसवाल को सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित किया गया था । विशेष ज्यूपिटर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल को विमान से मरेंगो सिम्स अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया ।

MP बजट में जबलपुर पर बरसा पैसा

MP बजट में जबलपुर पर बरसा पैसा

मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में जबलपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है । लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जिले में सड़क और परिवहन अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए 382 करोड़ रुपये के 34 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है । जिले में महगवां, चरगवां, शहपुरा, पाटन, पौड़ी, कटंगी और मझौली मार्ग पर करीब 102 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा ।

खरगोन नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामला, 4 को उम्र क़ैद

खरगोन नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामला, 4 को उम्र क़ैद

मंडलेश्वर। खरगोन के डाबरिया रोड पर 31 अक्टूबर 2024 को दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने निकली नाबालिग बालिका से डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपितों हबू, दिनेश उर्फ डामरिया, सखाराम व सूरज को न्यायालय ने उम्रकैद व जुर्माने का फैसला सुनाया है । मंडलेश्वर कोर्ट ने पाक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास सुनाया है ।

गलगोटिया रोबोडॉग विवाद के बाद सरकार ने जारी किया बयान

गलगोटिया रोबोडॉग विवाद के बाद सरकार ने जारी किया बयान

नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा एक चीनी रोबोडॉग को अपना बताकर बड़ा विवाद खड़ा करने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा बयान देते हुए चेतावनी जारी की है । कहा, “कोई भी एग्जिबिटर ऐसी वस्तु दिखाए जो उसकी खुद की बनाई न हो।” IT सचिव एस कृष्णन ने कहा है कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी एग्जिबिटर ऐसी चीजें दिखाए जो उनकी अपनी नहीं हैं।

स्टील, लोहा या एल्यूमिनियम? सेहत के लिए कौन सी कड़ाही है बेहतर

स्टील, लोहा या एल्यूमिनियम? सेहत के लिए कौन सी कड़ाही है बेहतर

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार –

  • लोहे की कड़ाही : यह सबसे बेहतर मानी जाती है क्योंकि यह खाने में आयरन की मात्रा बढ़ाती है, जो एनीमिया से बचाता है।
  • स्टील : यह सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प है, क्योंकि यह भोजन के साथ कोई रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता।
  • एल्यूमिनियम : इसमें खाना पकाने से बचना चाहिए, क्योंकि एल्यूमिनियम भोजन में घुलकर नर्वस सिस्टम और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
आज चांदी हुई सस्ती

आज चांदी हुई सस्ती

आज चांदी सस्ती हुई है। अगर दिल्ली-मुंबई के बुलियन मार्केट में नजर डालें तो चांदी के भाव में मामूली 100 रुपये की गिरावट आई है। चांदी का भाव 2,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है । वहीं, 19 फरवरी को MCX पर चांदी वायदा हल्की बढ़त के साथ खुली। कीमत 2,47,840 रुपये प्रति किलो रही ।

सुबह खाली पेट खाएं नीम की 2 पत्तियां, मिलेगा ये फायदा

सुबह खाली पेट खाएं नीम की 2 पत्तियां, मिलेगा ये फायदा

सुबह खाली पेट नीम की 2-3 पत्तियां चबाने से खून साफ होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, पाचन में सुधार होता है और त्वचा रोग दूर होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में भी सहायक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह कब्ज, गैस और पेट के अल्सर की समस्या को ठीक करता है ।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें