📱Download Our App
शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संगम क्षेत्र में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अल्टीमेट देते हुए तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि की जब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शब्द वापस नहीं लेते और योगी जी माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

News Source: न्यूज़ 18
बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका सलीम अहमद को दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस फैसले से सनातनी समाज की भावनाएं आहत होंगी, इसलिए काम किसी सनातनी ठेकेदार को ही मिलना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बाहुबली छवि वाले अनंत सिंह को विधायक पद की शपथ लेने के लिए कोर्ट ने मंज़ूरी दी है । बता दे की अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में 3 महीने से जेल में बंद है ।

कौन हैं सांसद सदानंदन मास्टर?  जिनके दोनों पैर कम्युनिस्टों ने काट दिए थे

कौन हैं सांसद सदानंदन मास्टर? जिनके दोनों पैर कम्युनिस्टों ने काट दिए थे

सदानंदन मास्टर केरल के पूर्व RSS कार्यकर्ता और वर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। 1994 में वैचारिक मतभेद के चलते कम्युनिस्टों ने उनके दोनों पैर काट दिए थे। अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने अपना सामाजिक कार्य जारी रखा, जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया । जब सोमवार को राज्यसभा में अपनी कृत्रिम टांगे दिखाई तो सब लोग आश्चर्यचकित रह गए ।

News Source: न्यूज़ 18
इंदौर: यूपी इनफ्लुएंसर पर शंकर लालवानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

इंदौर: यूपी इनफ्लुएंसर पर शंकर लालवानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

इंदौर में मध्य प्रदेश के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और कहा कि राजनीतिक या सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ बेहूदा टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल

ब्रेकिंग न्यूज़ : सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। टैरिफ में भारी कटौती (50% से 18%) और डॉलर की तुलना में रुपये की मजबूती के बावजूद, औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद में चांदी की कीमतों में करीब ₹23,000 प्रति किलो तक का उछाल आया। वहीं, से सोना भी लगभग ₹7,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

इंदौर: रैपिडो चालाक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में मामला दर्ज

इंदौर: रैपिडो चालाक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में मामला दर्ज

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि रैपिडो बाइक चालक ने उसे यात्रा के बहाने अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने POCSO और IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में सीसीटीवी व राइड रिकॉर्ड की पड़ताल जारी है।

ट्रेड डील के लिए PM मोदी को पहनाई फूलमाला, किया भव्य स्वागत

ट्रेड डील के लिए PM मोदी को पहनाई फूलमाला, किया भव्य स्वागत

संसद परिसर में आयोजित NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी को माला पहनाई और इस बड़ी सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को मिलने वाली मजबूती की सराहना की।

सागर: टीआई रविंद्र सिंह चौहान ने हार्ट अटैक बाद पत्रकार को CPR देकर बचाई जान

सागर: टीआई रविंद्र सिंह चौहान ने हार्ट अटैक बाद पत्रकार को CPR देकर बचाई जान

मध्य प्रदेश के सागर में सोमवार को एक फोटो पत्रकार को अचानक हार्ट अटैक आया और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान ने बिना देर किए करीब 5 मिनट तक CPR देना शुरू किया, जिससे पत्रकार की सांसें लौट आईं और उसकी जान बच गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MP में तार से कटी बाइक सवार की गर्दन, मौके पर ही हुई मौत

MP में तार से कटी बाइक सवार की गर्दन, मौके पर ही हुई मौत

सतना के कोठी रोड पर सोमवार रात गढिया टोला के पास ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खींचने के लिए सड़क के बीचों-बीच लोहे का तार बांधा गया था। अंधेरे के कारण बाइक सवार तीन युवक इस तार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे रामजस चौधरी (45) की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो रिश्तेदार अरविंद (38) और रामप्रसाद (40) गंभीर रूप से घायल हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें