📱Download Our App
महिंद्रा को इंडोनेशिया से 35,000 स्कॉर्पियो पिकअप का रिकॉर्ड-ब्रेक एक्सपोर्ट ऑर्डर

महिंद्रा को इंडोनेशिया से 35,000 स्कॉर्पियो पिकअप का रिकॉर्ड-ब्रेक एक्सपोर्ट ऑर्डर

भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2026 के लिए लाइफ़ कॉमर्शियल व्हीकल Scorpio Pik Up के सबसे बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर का फायदा मिला है। इंडोनेशिया की स्टेट-ओन्ड कंपनी Agrinas Pangan Nusantara ने 35,000 यूनिट्स के ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं, जो कंपनी के कुल FY25 एक्सपोर्ट वॉल्यूम से भी बड़ा है। ये पिकअप ग्रामीण लॉजिस्टिक्स और फसल मार्केटिंग को मजबूत करेंगे।

News Source: न्यूज़ 18
राहुल गांधी-रवनीत बिट्टू की जुबानी जंग: ‘गद्दार दोस्त’ से गरमा गया विवाद

राहुल गांधी-रवनीत बिट्टू की जुबानी जंग: ‘गद्दार दोस्त’ से गरमा गया विवाद

नई दिल्ली में संसद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल ने बिट्टू को “मेरे गद्दार दोस्त” बताया, तो बिट्टू ने पलटवार में कहा कि उनका देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है और यह आरोप निराधार है। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

News Source: न्यूज़ 18
सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, ट्रेड डील के असर से कीमतें बढ़ीं

सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, ट्रेड डील के असर से कीमतें बढ़ीं

सोने और चांदी के भाव फिर से ऊपर की ओर तेजी दिखा रहे हैं। पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद अब कीमती धातुओं की कीमतों में रिकवरी आई है और सोना-चांदी के रेट में उछाल दर्ज हो रहा है। विश्लेषकों के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील और कमजोर डॉलर के असर से निवेशकों ने फिर से इन धातुओं में खरीदारी तेज की है।

भारत-यूएस ट्रेड डील: कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी, कौन महंगी रह सकती हैं

भारत-यूएस ट्रेड डील: कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी, कौन महंगी रह सकती हैं

भारत और अमेरिका के बीच नया ट्रेड डील तय हो गया है, जिसमें अमेरिकी टैरिफ पहले के 50% से घटकर 18% कर दिए गए हैं। इससे दालें, डेयरी, प्रोसेस्ड फूड, लैपटॉप, गैजेट्स, टेक्सटाइल और कंज्यूमर गुड्स जैसी चीज़ें समय के साथ महंगी import टैक्स कम होने से सस्ती हो सकती हैं। वहीं स्टील, अल्युमीनियम, तांबा और कुछ ऑटो पार्ट्स पर क़रीब पहले जैसा टैरिफ जारी रहने की संभावना है।

News Source: न्यूज़ 18
ब्रेकिंग न्यूज़ : राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा अपडेट

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा अपडेट

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। शिलांग पुलिस ने दो आरोपियों को क्लीन चीट देते हुए उनका नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक) के खिलाफ कोई सबूत नही मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। इसके बाद अब पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं।

News Source: न्यूज़ 18
खरगोन न्यूज़ : आज जिले में रहेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

खरगोन न्यूज़ : आज जिले में रहेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज, 4 फरवरी 2026 को खरगोन जिले के कसरावद प्रवास पर रहेंगे। वे लेपा पुनर्वास स्थित नर्मदालय आश्रम में श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले इस सत्र में वे ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर सेवाभावी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगा कई KM जाम

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगा कई KM जाम

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर एक केमिकल टैंकर के पलटने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है । हादसे के बाद करीब 15 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं । जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । प्रशासन यातायात शुरू करने का प्रयास कर रहा है ।

इंदौर : लग्जरी कारों के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे ठगे 6 करोड़

इंदौर : लग्जरी कारों के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे ठगे 6 करोड़

इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने लग्जरी कारों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी संजय कालरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 करोड़ रुपये मूल्य की 39 महंगी गाड़ियां बरामद की हैं। संजय कालरा लोगों से लग्जरी कारें लेकर उन्हें गिरवी रख देता था । और वाहन मालिकों को कहता था कि आपकी कार रेंट पर दी है ।

News Source: आज तक
कनॉट प्लेस में डिलीवरी बॉयज ने की कारोबारी की हत्या

कनॉट प्लेस में डिलीवरी बॉयज ने की कारोबारी की हत्या

दिल्ली के कनॉट प्लेस (राजीव चौक) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की फूड डिलीवरी बॉयज के साथ हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शिवम के सिर पर हेलमेट से कई जानलेवा वार किए थे। 3 जनवरी को हुई इस हिंसा के बाद शिवम 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे, लेकिन 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

कर्मचारियों को ले जा रही बुलेरो पलटी, 5 घायल

कर्मचारियों को ले जा रही बुलेरो पलटी, 5 घायल

नर्मदापुरम के बाबई क्षेत्र में मोहसा स्थित सोलर प्लांट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 7 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस हादसे की जांच कर रही है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें