📱Download Our App
“जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे” – यूपी के BJP विधायक बृजभूषण

“जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे” – यूपी के BJP विधायक बृजभूषण

मंत्री स्वतंत्र सिंह को बंधक बनाने वाले BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा बयान दिया है । विधायक ने कहा कि, “अगर मैं सड़क पर रख कर अपनी बात रखी तो उनके समर्थकों को क्यों दिक्कत हो रही, मैं ठेका, पट्टा नहीं मांग रहा और ना ही अपने पदोन्नति की बात कर रहा हूं तो आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए । मेरा ये विधायक वाला रूप है…जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे”

ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP नेता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP नेता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की मां के साथ गंभीर सड़क हादसा हो गया है । उन्हें पुणे में एक कार ने टक्कर मार दी । वह गंभीर रूप से घायल हैं । शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी । बीजेपी नेता ने पुणे पुलिस को टैग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और उचित सजा की मांग की है ।

कौन है केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, जिन्हें संसद के बाहर राहुल ने ‘गद्दार’ कहा

कौन है केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, जिन्हें संसद के बाहर राहुल ने ‘गद्दार’ कहा

रवनीत सिंह बिट्टू वर्तमान में केंद्र में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री और राजस्थान से BJP राज्यसभा सांसद हैं। वे पंजाब के पूर्व CM बेंत सिंह के पोते है और कांग्रेस से तीन बार (2009, 2014, 2019) लोकसभा सांसद रहे है । बिट्टू ने 2024 में बीजेपी जॉइन कर ली । आज संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘गद्दार दोस्त’ कहा है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का न्यूनतम स्तर 1.60 रहेगा : रिपोर्ट

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का न्यूनतम स्तर 1.60 रहेगा : रिपोर्ट

मनीकंट्रोल के मुताबिक, ऑल इंडिया CPI-IW इंडेक्स 148.2 पॉइंट्स रहने के बाद जनवरी-जून 2026 के लिए 2% DA बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। 7 वें वेतन आयोग के दौरान करीब 10 वर्षों में DA बढ़कर 60% तक पहुंच चुका है। इसी गणना से साफ होता है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का न्यूनतम स्तर 1.60 होना ही चाहिए।

बीजेपी सांसद ने संसद में पूर्व पीएम को कहा ‘अय्याश’, इंदिरा गांधी के लिए की बेहद अभद्र टिप्पणी

बीजेपी सांसद ने संसद में पूर्व पीएम को कहा ‘अय्याश’, इंदिरा गांधी के लिए की बेहद अभद्र टिप्पणी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में किताबों के आधार पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लिए कहा, “जब देश का बंटवारा हुए तो नेहरू अय्याशी कर रहे थे।” इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए कहा, “नेहरू के पीए मथाई के इंदिरा गांधी के साथ व्यक्तिगत संबंध थे।”

अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा भारत

अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा भारत

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। अब भारत अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुचा है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सेना – आतंकियों में मुठभेड़, कई आतंकी ढेर

ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सेना – आतंकियों में मुठभेड़, कई आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। रामनगर के जाफ्फेर जंगल में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने 2-3 संदिग्ध आतंकियों को घेर लिया है। आशंका है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। खुफिया जानकारी के बाद शुरू हुआ यह आतंकवाद-रोधी सर्च ऑपरेशन ताजा रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के 56वें CM

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के 56वें CM

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन के हटने के बाद बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 56वें मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बुधवार की शाम लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित पार्टी नेताओं की बैठक में वाई खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था।

RBI ने कैंसिल की महावीर जयंती की छुट्टी, खुले रहेंगे सभी बैंक

RBI ने कैंसिल की महावीर जयंती की छुट्टी, खुले रहेंगे सभी बैंक

हर साल महावीर जयंती के दिन बैंकों की छुट्टी होती है और बैंक बंद रहत हैं। लेकिन इस बार RBI ने 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। चूँकि 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होता है, इसलिए RBI ने बैंको को महावीर जयंती के दिन भी खुला रखने का निर्देश दिया है ।

मणिपुर में BJP के युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

मणिपुर में BJP के युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

मणिपुर में आज बुधवार (4 फरवरी) को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया । इसके बाद अब राज्य में BJP का सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है । मणिपुर में आज NDA के विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया । शाम 6 बजे BJP विधायक खेमचंद सिंह सीएम पद की शपथ लेंगे ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें