
ब्रेकिंग न्यूज़ : लकुरावा आतंकियों ने 162 लोगो को मारी गोली, घरों में लगाई आग
पश्चिमी नाइजीरिया के क्वारा राज्य में सशस्त्र उग्रवादियों ने दो गांवों— वोरो और नुकु— पर हमला कर कम से कम 162 लोगों की नृशंस हत्या कर दी है । स्थानीय सांसद मोहम्मद ओमार बियो के अनुसार, यह हमला मंगलवार शाम को इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े आतंकी समूह ‘लकुरावा’ ने किया । आतंकियों ने ग्रामीणों के हाथ बांधकर उन्हें गोली मारी और घरों में आग लगा दी ।







