
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कहा कि ‘किसान हित सुरक्षित’, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि डेयरी और मुख्य अनाज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। शिवराज के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ घटने से भारतीय चावल, मसाले और कपास उत्पादकों को नए वैश्विक बाजार मिलेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।





