📱Download Our App
MP में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर

MP में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर

MP के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर 20 फरवरी की रात करीब ढाई बजे बारातियों को छोड़कर ग्वालियर जा रही तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है । हादसे में मारे गए दो मृतकों की शिनाख्त जगदीश भदौरिया और अतुल शिवहरे के रूप में हुई है ।

Breaking News : दिल्ली को दहलाने की साजिश, लश्कर मास्टरमाइंड

Breaking News : दिल्ली को दहलाने की साजिश, लश्कर मास्टरमाइंड

खुफिया एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) द्वारा दिल्ली में एक भीषण आतंकी हमले की साजिश का इनपुट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों के निशाने पर पुरानी दिल्ली के व्यस्त इलाके चांदनी चौक का एक प्राचीन मंदिर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान हैं। इनपुट के मुताबिक, लश्कर के आतंकी IED के जरिए धमाके करने की फिराक में हैं। इसके लिए स्थानीय स्लीपर सेल्स की मदद ली जा रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
होली के दिन चंद्र ग्रहण! इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

होली के दिन चंद्र ग्रहण! इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

3 मार्च 2026 को होली के दिन चंद्र ग्रहण का विशेष संयोग बन रहा है । यह ग्रहण सिंह राशि में लगेगा और कर्क, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि के जातकों के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है । इन राशि जातकों अचानक परेशानी या दाम्पत्य जीवन की परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अनावश्यक अति खर्च, कोर्ट – करचहरी और स्वास्थ संबंधित परेशानियां आ सकती है।

News Source: आज तक
News Flash : आज की बड़ी खबरे

News Flash : आज की बड़ी खबरे

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रंप टैरिफ, बताया ग़ैर – कानूनी
  • अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन… सभी देशों पर लगाया 10% टैरिफ
  • RSS से जुड़े मानहानि मामले में आज भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी
  • PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं: ट्रप
  • कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अमित शाह के साथ भूपेन बोरा की मीटिंग, CM सरमा भी रहे मौजूद
News Source: @ChoteNews रिसर्च
अब ट्रंप ने पूरी दुनिया पर लगाया नया 10% टैरिफ, तुरंत होगा लागू

अब ट्रंप ने पूरी दुनिया पर लगाया नया 10% टैरिफ, तुरंत होगा लागू

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के पुराने टैरिफ रद्द करने के फैसले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर 10 फीसदी नया ग्लोबल टैरिफ लगाने का आदेश दिया है । नया टैरिफ 150 दिन के लिए लागू होगा और IEEPA शुल्क की जगह लेगा ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रंप टैरिफ, बताया अवैध

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रंप टैरिफ, बताया अवैध

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को रद्द कर दिया। कोर्ट ने ट्रम्प के दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है। साथ ही कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। कोर्ट का यह फैसला ट्रंप की आर्थिक नीतियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें अप्रैल 2025 से अब तक ट्रम्प ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया है ।

‘विद्या भूषण’ सम्मानित प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. भारत भूषण शर्मा ‘आर्य’ का हुआ निधन

‘विद्या भूषण’ सम्मानित प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. भारत भूषण शर्मा ‘आर्य’ का हुआ निधन

इंदौर के प्रतिष्ठित हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र और ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित भारत भूषण शर्मा (आर्य) का 19 फरवरी को दुखद निधन हो गया। ज्योतिष के क्षेत्र में 23 वर्षों की अनवरत सेवा के लिए उन्हें ‘विद्या भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे दांपत्य जीवन और कुंडली विषय में PHD थे। वे रत्न विज्ञान, वास्तु और हस्तरेखा विज्ञान के प्रमाणित विशेषज्ञ थे। आपका जाना समाज के लिए गंभीर क्षति है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय के फिर बिगड़े बोल, विधानसभा में कहा ‘औकात में रहो’

इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय के फिर बिगड़े बोल, विधानसभा में कहा ‘औकात में रहो’

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय टकराव की स्थिति बन गई, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को ‘औकात में रहो’ कह दिया । इस बयान के बाद सदन में करीब 40 मिनट तक जोरदार हंगामा हुआ । इसके बाद सीएम मोहन यादव ने सदन में माफ़ी भी माँगी, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई । बाद में सदन की कार्यवाही अगले दिन तक रोक दी गई।

News Source: न्यूज़ 18
पटना NEET छात्रा मौत मामला : धमकियों के बीच बढ़ी परिवार की सुरक्षा, लगाए गए CCTV कैमरे

पटना NEET छात्रा मौत मामला : धमकियों के बीच बढ़ी परिवार की सुरक्षा, लगाए गए CCTV कैमरे

पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित परिवार को लगातार मिल रही धमकियों के बाद जहानाबाद प्रशासन ने छात्रा के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। बता दें मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।

मशहूर डायरेक्टर का निधन, होटल में मिली लाश

मशहूर डायरेक्टर का निधन, होटल में मिली लाश

मशहूर ड्रामा सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता और क्रिएटर डाना ईडन का 52 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया । बताया जा रहा है कि वह ग्रीस में ‘तेहरान’ के चौथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं । रिपोर्ट्स के मुताबिक, एथेंस के होटल में मृत मिलीं । उनके निधन से इजराइल टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें