
इंदौर जल कांड : हाईकोर्ट ने नगर निगम को लगाई फटकार
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि आखिर जनता को साफ पानी देना किसकी जिम्मेदारी है? कोर्ट ने निगम को तुरंत एक्शन प्लान पेश करने और प्रभावित इलाके की पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का सख्त आदेश दिया है। साफ कह दिया गया है कि इंसानी जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा, जिम्मेदार अफसरों पर गाज गिरना तय है।







