
कौन हैं अंकुश भारद्वाज? जिन पर 17 साल की खिलाड़ी ने लगाए यौन शोषण के आरोप
अंकुश भारद्वाज, नेशनल शूटिंग कोच और मूल रूप से हरियाणा के अंबाला के रहने वाले है। अंकुश पर 17 वर्षीय महिला शूटर के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाये है। आरोप के बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता के परिवार ने हरियाणा पुलिस में FIR दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि यह घटना फरीदाबाद के एक होटल में हुई।







