
‘हर समस्या का होगा समाधान’ सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की मदद करेगी। साथ ही, मौके पर मौजूद अधिकारियों को जन-समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया।








