
हार्दिक पंड्या का धमाका, 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने चंडीगढ़ के खिलाफ महज 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया। अपनी 75 रनों की विस्फोटक पारी में उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक की यह प्रचंड फॉर्म विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी है।





