
यूपी में फिर चली देर रात तबादला एक्सप्रेस, 17 SI पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी आशीष तिवारी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 17 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बलराम सिंह, सुखवीर सिंह और सौरभ यादव जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह कदम जिले को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।







