
भारत का सबसे बहुमूल्य तलाक, कोर्ट ने मांगे 15,000 करोड़ रुपये
जोहो कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू और उनकी पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन के बीच तलाक का मामला अब कानूनी पचड़े में फंस गया है। कैलिफोर्निया की कोर्ट ने वेम्बू को 15 हजार करोड़ रुपये के बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। प्रमिला का आरोप है कि वेम्बू ने उनकी जानकारी के बिना कंपनी के शेयर सहयोगियों को ट्रांसफर कर दिए। प्रमिला एक जानी-मानी हेल्थ-टेक एक्सपर्ट और शिक्षाविद हैं।







