
एजुकेशन पोर्टल से गायब हुए हजारों बच्चे, ग्वालियर शिक्षा विभाग की खुली पोल
ग्वालियर शिक्षा विभाग की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। दो सरकारी पोर्टलों के आंकड़ों में 67 हजार छात्रों का अंतर मिला है, जिनमें से 34 हजार बच्चे तकनीकी रूप से ‘गायब’ हैं। स्कूल बदलने के बाद इन बच्चों को नए स्कूल के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया, जिससे उनकी पढ़ाई और छात्रवृत्ति रुक गई है।








