
बैतूल : भगवा ध्वज जलाने के मामले में एक युवक गिरफ्तार
बैतूल के गंज क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन के लिए लगाए गए भगवा ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। लोहिया वार्ड में झंडे जले मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल तीन युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से बाकी दो की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव देखने को मिला है।






