
कैमल फेस्टिवल में दिखा राजस्थानी संस्कृति का अनूठा रंग
बीकानेर में विश्व प्रसिद्ध ‘कैमल फेस्टिवल’ का आगाज धूमधाम से हो गया है। पहले दिन हेरिटेज वॉक निकाली गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी शामिल हुए। उत्सव के दौरान लखन पारीक ‘मिस्टर बीकाणा’ और अंकिता सुथार ‘मिस मरवण’ चुनी गईं। 20 फीट लंबी मूंछें और 20 किलो की भारी पगड़ी आकर्षण का केंद्र रहीं। 11 जनवरी तक चलने वाला यह मेला राजस्थानी संस्कृति का शानदार संगम है।







