📱Download Our App
‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर आउट, रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव

‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर आउट, रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव

रानी मुखर्जी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। अब यह फिल्म अपनी पुरानी तारीख 27 फरवरी से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में रानी मुखर्जी अब 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
प्रतिभा किरण योजना: शहरी बेटियों को पढ़ाई के लिए सरकारी सहारा

प्रतिभा किरण योजना: शहरी बेटियों को पढ़ाई के लिए सरकारी सहारा

मध्य प्रदेश सरकार की ‘प्रतिभा किरण योजना’ शहरी क्षेत्र की गरीब मेधावी छात्राओं के लिए वरदान है। 12वीं में 60% से अधिक अंक लाने वाली बीपीएल (BPL) श्रेणी की छात्राओं को हर साल 5,000 से 7,500 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। इसका मकसद आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न छोड़नी पड़े और बेटियां उच्च शिक्षा पा सकें।

News Source: नवभारत
जयपुर : ऑडी सवारों की लापरवाही ने ली एक की जान

जयपुर : ऑडी सवारों की लापरवाही ने ली एक की जान

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार रात नशे में धुत युवकों ने अपनी तेज रफ्तार ऑडी कार से भारी तबाही मचाई। करीब 120 की स्पीड से दौड़ रही कार ने सड़क किनारे कई ठेलों को रौंद दिया, जिससे 16 लोग घायल हो गए और भीलवाड़ा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सड़क पर रेसिंग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

मकर संक्रांति मनाई तो खैर नहीं, बांग्लादेश में मिली हिन्दुओ को धमकी

मकर संक्रांति मनाई तो खैर नहीं, बांग्लादेश में मिली हिन्दुओ को धमकी

बांग्लादेश में मकर संक्रांति से पहले कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने हिंदुओं को संगीत बजाने और पतंग उड़ाने पर सख्त कार्रवाई की धमकी दी है। इस फरमान के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में भारी दहशत है। अंतरिम सरकार के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। पिछले महीने में हत्या और लूटपाट की 51 घटनाएं दर्ज हुईं। सदियों पुरानी यह परंपरा अब कट्टरपंथियों के निशाने पर है।

पत्नी देती थी बेरोजगारी का ताना, डिप्रेशन में आकर पति ने की आत्महत्या

पत्नी देती थी बेरोजगारी का ताना, डिप्रेशन में आकर पति ने की आत्महत्या

बिहार के समस्तीपुर में एक यूपीएससी छात्र दिग्विजय ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। चार पन्नों के सुसाइड नोट में उसने पत्नी द्वारा बेरोजगारी का ताना देने और अपनी मासूम बेटी से न मिलने देने का दर्द बयां किया है। पत्नी और ससुराल वालों की मारपीट और मानसिक दबाव के कारण वह गहरे डिप्रेशन में था।

उज्जैन के घट्टिया चौराहे पर भीषण हादसा, बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

उज्जैन के घट्टिया चौराहे पर भीषण हादसा, बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

उज्जैन में एक दुखद हादसा हुआ है, जहाँ एक बाइक सवार 56 वर्षीय बुजुर्ग मोहनलाल की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम वह अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी घट्टिया चौराहे पर अचानक मुड़ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

MP : सरकारी पैसे पर अफसरों की मौज, ‘पंचगव्य’ योजना में बड़ा घोटाला

MP : सरकारी पैसे पर अफसरों की मौज, ‘पंचगव्य’ योजना में बड़ा घोटाला

जबलपुर के नानाजी देशमुख विश्वविद्यालय में ‘पंचगव्य’ योजना के नाम पर भारी धांधली उजागर हुई है। आरोप है कि अफसरों ने योजना के बजट का इस्तेमाल अपनी निजी विदेश यात्राओं और सैर-सपाटे के लिए किया। शोध के नाम पर आए फंड को मौज-मस्ती में उड़ाने और फर्जी बिलों के जरिए बंदरबांट करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है।

News Source: नवभारत
SBI ग्राहकों की चमकी किस्मत, मिलेगा ₹35 लाख तक का लोन

SBI ग्राहकों की चमकी किस्मत, मिलेगा ₹35 लाख तक का लोन

SBI ने अपने सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए ‘रियल-टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट’ ऑफर पेश किया है। इसके जरिए आप YONO ऐप की मदद से बिना किसी पेपरवर्क के ₹35 लाख तक का पर्सनल लोन तुरंत ले सकते हैं। यह सुविधा सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए है, जिनकी मासिक आय कम से कम ₹15,000 है। आधार OTP के जरिए लोन की राशि सीधे आपके खाते में आ जाएगी।

News Source: न्यूज़ 24
नर्मदापुरम्: 15 हजार की नौकरी और करोड़ों का घर, ED के छापे में खुला राज

नर्मदापुरम्: 15 हजार की नौकरी और करोड़ों का घर, ED के छापे में खुला राज

नर्मदापुरम् में ED की छापेमारी ने होश उड़ा दिए हैं। यहाँ रेत कारोबारी अजय अग्रवाल के कर्मचारी के घर पर जब टीम पहुँची, तो नज़ारा चौंकाने वाला था। महज 15 हजार सैलरी पाने वाले इस कर्मचारी के पास आलीशान कोठी मिली है। आरोप है कि करोड़ों का काला धन सफेद करने के लिए कर्मचारी के नाम पर बेनामी संपत्तियां बनाई गईं।

News Source: नवभारत
मौत बनकर दौड़ा मुरुम से लदा ट्रैक्टर, दो मासूमों को कुचलकर ली जान

मौत बनकर दौड़ा मुरुम से लदा ट्रैक्टर, दो मासूमों को कुचलकर ली जान

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। मुरुम से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें