📱Download Our App
आरा में अंगीठी बनी काल, धुएं में दम घुटने से मासूम की मौत

आरा में अंगीठी बनी काल, धुएं में दम घुटने से मासूम की मौत

भोजपुर के आरा में रविवार रात एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। रात में जहरीली गैस की वजह से 12 वर्षीय बजरंगी सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जिसमे मां की हालत नाजुक बताई जा रही है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आम नागरिकों को तोहफ़ा

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आम नागरिकों को तोहफ़ा

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल भारतीय डाक की दो नई सेवाओं- ‘स्पीड पोस्ट 24’ और ‘स्पीड पोस्ट 48’ की घोषणा की है। ये सेवाएं 24 और 48 घंटे में डाक और दस्तावेजों को सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। श्री सिंधिया ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर में यह घोषणा की। यह डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IND vs NZ: हर्षित राणा ने दिलाई पहली सफलता

IND vs NZ: हर्षित राणा ने दिलाई पहली सफलता

इंडिया और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसमे भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई, उन्होंने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स को आउट किया। निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रन बनाएं, उसके बाद डेवोन कॉनवे को भी हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ट्रक ने कुचला युवक का सिर, मौके पर हुई मौत

ट्रक ने कुचला युवक का सिर, मौके पर हुई मौत

लुधियाना के ताजपुर रोड पुल पर रविवार दोपहर एक बाइक को तेज रफ्त्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया और ट्रक ने युवक के सिर को कुचल दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस को सुचना मिलते ही तुरंत ट्रक का पीछा किया और चालक को हिरासत में ले लिया।

अक्षय खन्ना का फिटनेस सीक्रेट: न नाश्ता, न जल्दी जागना, बस 10 घंटे की नींद

अक्षय खन्ना का फिटनेस सीक्रेट: न नाश्ता, न जल्दी जागना, बस 10 घंटे की नींद

फिल्म ‘धुरंधर’ के स्टार अक्षय खन्ना ने अपनी अजीबोगरीब डेली रूटीन से सबको चौंका दिया है। अक्षय ने खुलासा किया कि वह दिन में 10 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं और कभी ब्रेकफास्ट नहीं करते। उनका मानना है कि शरीर को आराम देना सबसे जरूरी है। अक्षय की यह ‘नो ब्रेकफास्ट’ डाइट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

News Source: न्यूज़ 18
हादसा : हाथ थामे वंदे भारत के आगे कूदा कपल, दोनों के उड़े चीथड़े

हादसा : हाथ थामे वंदे भारत के आगे कूदा कपल, दोनों के उड़े चीथड़े

UP लखनऊ के मानक नगर इलाके में कपल ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही ऑफिस में काम करते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों के विरोध या किसी अन्य तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जाँच शुरू कर दी है।

News Source: जनसत्ता
निफ्टी प्रेडिक्शन : बाजार पर ट्रेड टेंशन का साया, 25600 पर टिकी नजर

निफ्टी प्रेडिक्शन : बाजार पर ट्रेड टेंशन का साया, 25600 पर टिकी नजर

सोमवार, 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहने के आसार हैं। वैश्विक व्यापार तनाव और भू-राजनीतिक जोखिमों के चलते निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,600 का स्तर बेहद अहम सपोर्ट बना हुआ है। अगर यह टूटता है, तो गिरावट बढ़ सकती है। फिलहाल बाजार की नजरें अमेरिकी नीतियों और ग्लोबल संकेतों पर टिकी हैं।

News Source: न्यूज़ 18
रोहित शर्मा vs विराट कोहली : 279 वनडे मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा vs विराट कोहली : 279 वनडे मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड रोहित शर्मा विराट कोहली
कुल रन 11,516 13,027
बल्लेबाजी औसत 49.21 57.38
शतक  33 47
सर्वोच्च स्कोर 264 (वर्ल्ड रिकॉर्ड) 183
छक्के  355 141

एक और विराट कोहली रन और शतकों के मामले में आगे हैं, तो रोहित शर्मा अपने लंबे स्कोर और छक्कों की ताकत से जाने जाते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमरीका ने अपने नागरिकों के जारी की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमरीका ने अपने नागरिकों के जारी की चेतावनी

अमरीका के दूतावास मामलों के ब्यूरो ने वेनेजुएला में मौजूद अपने नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होते ही तुरंत देश छोड़ने को कहा है। ब्यूरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है और सशस्त्र विद्रोही गुटो द्वारा सड़के अवरुद्ध करने और वाहनों की तलाशी लेने की खबरें हैं।

पंजाब में डिजिटल क्रांति : कैबिनेट ने प्राइवेट डिजिटल यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी

पंजाब में डिजिटल क्रांति : कैबिनेट ने प्राइवेट डिजिटल यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी

पंजाब कैबिनेट ने राज्य में निजी डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की नई नीति को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुए फैसले का मकसद शिक्षा को आधुनिक और सुलभ बनाना है। इन यूनिवर्सिटीज के जरिए छात्र घर बैठे विश्व स्तरीय डिग्री हासिल कर सकेंगे, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें