
बीजेपी नेता को सांड ने उठाकर पटका, हालत गंभीर
बूंदी में रविवार शाम बीजेपी पार्षद आशीष शर्मा को एक सांड ने सींग से उठाकर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। आशीष शर्मा का कहना है कि आवारा पशुओं के आतंक की शिकायत पहले भी नगर परिषद को की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


-1768198680263.webp)





