
रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियारों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने हिंदपीढ़ी और अन्य इलाकों से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 पिस्टल और रिवॉल्वर समेत 110 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह गिरोह बिहार से हथियार लाकर व्हाट्सएप के जरिए अपराधियों को सप्लाई करता था।





