📱Download Our App
नई टाटा पंच का जलवा, प्रीमियम लुक और फीचर्स के साथ होगी एंट्री

नई टाटा पंच का जलवा, प्रीमियम लुक और फीचर्स के साथ होगी एंट्री

टाटा मोटर्स आज अपनी सबसे लोकप्रिय माइक्रो-SUV Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर रही है। नए अवतार में इसे शानदार डिजाइन, सनरूफ और पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। बेहतर सुरक्षा और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह कार हुंडई एक्सटर को कड़ी टक्कर देगी। 6 लाख से ज्यादा घरों की पसंद बन चुकी पंच अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार हो गई है।

News Source: जागरण
लाडकी बहीण योजना : नहीं मिलेंगे महिलाओ को 3,000 रुपये

लाडकी बहीण योजना : नहीं मिलेंगे महिलाओ को 3,000 रुपये

महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना के 3,000 रुपये महिलाओ को 14 जनवरी को मिलने वाले थे लेकिन अब वह राशि नहीं मिलेगी। राज्य में 15 जनवरी को बीएमसी समेत अन्य नगर निगम के लिए मतदान होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। सरकार पहले दिसंबर और जनवरी के पैसे एक साथ देना चाहती थी लेकिन अब केवल पुरानी बाकि राशि ही मिलेगी।

कनाडा के एयरपोर्ट से 180 करोड़ का सोना गायब, 10 आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के एयरपोर्ट से 180 करोड़ का सोना गायब, 10 आरोपी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस ने 180 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सोना चोरी के मामले में दुबई से लौटे अरसलान चौधरी को गिरफ्तार किया है। अप्रैल 2023 में टोरंटो एयरपोर्ट से 400 किलो सोना और नकदी गायब हुई थी। इस बड़ी साजिश में एयर कनाडा के पूर्व कर्मचारी सिमरन प्रीत पनेसर ने सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर मदद की थी। इस मामले में अब तक कुल दस आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

News Source: जागरण
बड़ी खबर : पूर्व उपराष्ट्रपति AIIMS में भर्ती

बड़ी खबर : पूर्व उपराष्ट्रपति AIIMS में भर्ती

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, 10 जनवरी को सुबह वॉशरूम में वह दो बार बेहोश हो गए थे। 74 वर्षीय धनखड़ का आज के दिन एमआरआई स्कैन कराया गया और अब कल मंगलवार को उनके कुछ जरूरी टेस्ट होंगे। फिलहाल वह डाक्टरों की कड़ी निगरानी में है।

इंदौर : नहीं थम रहा मौतों को सिलसिला, 22 दिन में 23वीं मौत

इंदौर : नहीं थम रहा मौतों को सिलसिला, 22 दिन में 23वीं मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार को 64 वर्षीय भगवानदास भरणे में भी दम तोड़ दिया, वे 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 21 दिसंबर को पहली मौत हुई थी और आज 22 दिन बाद 23वीं मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

News Source: पत्रिका
हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में रविवार देर रात हाईवे पर खड़ी एक कार को पीछे से तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों गौरव और मनोज की मौर हो गई। आरोपी सिद्धार्थ कातयायन (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर कार चला रहा था।

News Source: पत्रिका
बस ने दो युवको को रौंदा, मौके पर मौत

बस ने दो युवको को रौंदा, मौके पर मौत

गाजीपुर में दयालपुर के पास जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने दोनों के सिर कुचल दिए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गयी, मृतकों की पहचान भारथीपुर निवासी अजय राजभर (30) और इंद्रजीत राजभर (27) के रूप में हुई है।

BREAKING : पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का निधन

BREAKING : पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का निधन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद इलियास ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलियास ने पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट मैच खेले थे और क्रिकेट में आने से पहले वो एक बॉक्सर रह चुके थे। उनके जाने से सम्पूर्ण क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

हेल्थकेयर में एआई का धमाका, एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया ‘Claude for Healthcare’

हेल्थकेयर में एआई का धमाका, एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया ‘Claude for Healthcare’

एंथ्रोपिक ने हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति लाते हुए ‘Claude for Healthcare’ लॉन्च किया है। यह एआई मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और हिस्ट्री को समझकर सटीक जवाब देगा। HealthEx के साथ साझेदारी के जरिए यह अस्पतालों, बीमा कंपनियों और रिसर्चर्स के काम को आसान बनाएगा। सबसे खास बात यह है कि डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और इसे एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

16 साल बाद भारत को मिली राष्ट्रमंडल स्पीकरों की मेजबानी

16 साल बाद भारत को मिली राष्ट्रमंडल स्पीकरों की मेजबानी

भारत के नए संसद भवन में 15-16 जनवरी को राष्ट्रमंडल स्पीकरों का 28वां सम्मेलन आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि यह सम्मेलन पूरी तरह पेपरलेस और AI तकनीक पर आधारित होगा। इसमें 15 देशों के स्पीकर हिस्सा लेंगे, हालांकि पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल नहीं होंगे। साथ ही आगामी बजट सत्र में सदन की कार्यवाही 22 भाषाओं में उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें