📱Download Our App
शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती 2025 ग्रेड 3 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवदेन किया है इस लिंक की मदद से तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाये।

News Source: जागरण
पवन सिंह के शो में भारी बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

पवन सिंह के शो में भारी बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के परफॉर्मेंस और बर्थडे केक कटिंग के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई। हालात इस कदर बिगड़े कि वहां भगदड़ मच गई और लोगों ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sikkim Push checking : मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

Sikkim Push checking : मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक भयावह मामला सामने आया है। एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हुए एक बच्चे की गलत सर्जरी कर दी गई, जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह सड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
न्याय के लिए खून से लिखा पत्र, महिला टीचर ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

न्याय के लिए खून से लिखा पत्र, महिला टीचर ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

यूपी के बागपत में एक महिला टीचर ने कॉलेज प्रबंधक पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को खून से चिट्ठी लिखी है। न्याय न मिलने से परेशान टीचर ने अपने परिवार सहित ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग की है। बुलंदशहर की रहने वाली इस शिक्षिका का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

‘द राजा साब’ का बुरा हाल, चौथे दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

‘द राजा साब’ का बुरा हाल, चौथे दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

साउथ एक्टर प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन 53.75 करोड़ की तगड़ी कमाई की, इसके बाद दूसरे दिन 26 करोड़ कमाए। फिर रविवार को गिरावट के साथ 19.1 करोड़ और सोमवार को मात्र 5.4 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल कमाई अब 113.04 करोड़ पहुंच चुकी है।

प्रिया मेहरा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रिया मेहरा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के प्रिया मेहरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी तुषार को 5 दिन बाद भोपाल लौटते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि प्रिया की मौत ऊंचाई से गिरने और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण हुई थी। जांच में पता चला है कि प्रिया कॉलेज जाने के बजाय अपने दोस्त तुषार से मिलने एक होमस्टे गई थी।

लखनऊ: मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

लखनऊ: मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक भयावह मामला सामने आया है। एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हुए एक बच्चे की गलत सर्जरी कर दी गई, जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह सड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

News Source: आज तक
टाइल्स से लदे ट्रक के नीचे दबी पिकअप, 3 युवकों की मौत

टाइल्स से लदे ट्रक के नीचे दबी पिकअप, 3 युवकों की मौत

रतलाम के रानीसिंह-झाबुआ मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। टाइल्स से लदा एक ट्रक चढ़ाई के दौरान पीछे की ओर लुढ़क गया और पीछे आ रही पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

IND vs NZ : राजकोट में श्रेयस अय्यर के पास सुनहरा मौका

IND vs NZ : राजकोट में श्रेयस अय्यर के पास सुनहरा मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर 34 रन बना लेते है, तो सबसे तेज 3000 वनडे रन (69 पारी) बनाने वाले भारतीय खिलाडी बन जायेंगे।

ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय

  • शिखर धवन- 72 पारी
  • विराट कोहली- 75 पारी
  • केएल राहुल- 78 पारी
10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों में बड़ा बदलाव, यहाँ देखें जानकारी

10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों में बड़ा बदलाव, यहाँ देखें जानकारी

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की हिंदी की परीक्षा अब 11 फरवरी के बजाय 6 मार्च को होगी। वहीं 12वीं की हिंदी की परीक्षा 7 मार्च और उर्दू-मराठी की परीक्षा 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। छात्र किसी भी भ्रम से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित समय सारिणी जरूर चेक कर लें।

News Source: IBC24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें