
बांग्लादेश में कत्लेआम जारी, एक और हिन्दू व्यक्ति की सरेआम हत्या
बांग्लादेश के नरसिंगदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू व्यवसायी सरत चक्रवर्ती मणि की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी। वह सोमवार रात करीब 9 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों में यह क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी डर है।







