📱Download Our App
ईरान हिंसा का 17वां दिन, अब तक 646 की मौत, हजारों जेल में बंद

ईरान हिंसा का 17वां दिन, अब तक 646 की मौत, हजारों जेल में बंद

ईरान में हिंसा प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 646 हो गई है। प्रदर्शनों का आज 17वां दिन है और इस दौरान हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है कि मरने वालों में बड़ी संख्या युवाओं और महिलाओं की है। इंटरनेट पर पाबंदियों के बावजूद तेहरान सहित कई बड़े शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

कितना खतरनाक है निपाह वायरस? बंगाल में मिले केस के बाद अलर्ट

कितना खतरनाक है निपाह वायरस? बंगाल में मिले केस के बाद अलर्ट

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में दो नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये दोनों नर्सें वर्तमान में वेंटिलेटर पर हैं। केंद्र सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बंगाल भेजी है। चूँकि निपाह एक जानलेवा जूनोटिक वायरस है, इसलिए प्रभावित इलाकों में ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ तेज कर दी गई है।

सर्दियों में शुगर पेशेंट्स न करे ये गलतियां

सर्दियों में शुगर पेशेंट्स न करे ये गलतियां

सर्दी के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए, इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। ठंड के मौसम में शुगर में मरीजों को प्यास नहीं लग रही हो उसके बाद भी पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही कई मरीज दवाइयां कम या बंद कर देते हैं, जो की उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों के बजट और विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। यह सत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
दिल्ली एयरस्पेस 6 दिनों के लिए बंद, उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव

दिल्ली एयरस्पेस 6 दिनों के लिए बंद, उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव

21 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजाना ढाई घंटे के लिए उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। NOTAM के अनुसार सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक न तो कोई फ्लाइट लैंड करेगी और न ही उड़ान भरेगी। यह फैसला गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल और फ्लाईपास्ट की सुरक्षा के लिए लिया गया है। इस दौरान करीब 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होने की संभावना है।

News Source: न्यूज़ 24
जन्मदिन मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, दो की मौत

जन्मदिन मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, दो की मौत

कुशीनगर में सोमवार देर रात जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो बाइक सवार युवको की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, पुलिस पहुंची जब तक आदित्य मद्धेशिया की मौत हो चुकी थी। वहीं अंकित मद्धेशिया को भी घायल हालत में अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आवारा पशु ने ली युवक की जान, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

आवारा पशु ने ली युवक की जान, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में आवारा पशु के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक एक छुट्टा जानवर सड़क पर आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

आईसीसी का सख्त फैसला, बांग्लादेश की मांग ठुकराई

आईसीसी का सख्त फैसला, बांग्लादेश की मांग ठुकराई

ICC ने बांग्लादेश की वह मांग खारिज कर दी है जिसमें सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को भारत स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। अब बांग्लादेश के पास केवल दो विकल्प हैं, या तो वे अपने ही देश में मैचों का आयोजन करें, या फिर मेजबानी के अधिकारों से पूरी तरह हाथ धो लें। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि वेन्यू में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

14 और 15 जनवरी को इन राज्यों में अवकाश घोषित, बच्चों की होगी मौज

14 और 15 जनवरी को इन राज्यों में अवकाश घोषित, बच्चों की होगी मौज

राजस्थान के जयपुर में मकर संक्रांति के दिन स्कूलों में 14 जनवरी को छुट्टी है। पंजाब में 14 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी है। महाराष्ट्र में भी कई स्कूलों ने अवकाश रहेगा। कर्नाटक में कई जगह 14 और 15 जनवरी के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तेलंगाना में भी 14 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे।

News Source: पत्रिका
मछली के साथ दूध पीना खतरनाक या सिर्फ वहम? जानें

मछली के साथ दूध पीना खतरनाक या सिर्फ वहम? जानें

विज्ञान के अनुसार मछली और दूध को साथ खाने से सफेद दाग होने का कोई प्रमाण नहीं है। सफेद दाग असल में पिगमेंट बनाने वाली कोशिकाओं के नष्ट होने या फंगल इंफेक्शन के कारण होते हैं। हालांकि आयुर्वेद इसे ‘विरुद्ध आहार’ मानता है क्योंकि दोनों की तासीर अलग होती है। जिन्हें लैक्टोज इनटोलरेंस है, उन्हें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, लेकिन त्वचा पर दाग नहीं होंगे।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें