
अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगी टीम इंडिया
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस बार सबकी नजरें टीम इंडिया के उभरते सितारे आयुष म्हात्रे और महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।





