
बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत
राजगढ़ के खिलचीपुर में नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात सड़क पार कर रही महिला को एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी और 200 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में कृष्णा बाई वर्मा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और फरार कार की तलाश शुरू कर दी है।





