
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर की बात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की। इसमें व्यापार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर ध्यान दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भविष्य में संपर्क में रहने पर सहमति जताई। यह बातचीत व्यापारिक मुद्दों पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान के बाद हुई है।






