📱Download Our App
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 400km तक एसी 1, एसी 2 व एसी 3 का किराया कितना होगा?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 400km तक एसी 1, एसी 2 व एसी 3 का किराया कितना होगा?

रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 1-400 किलोमीटर तक की किसी भी दूरी की यात्रा के लिए एसी-1, एसी-2 और एसी-3 क्लास में कन्फर्म बर्थ के लिए यात्रियों को क्रमशः ₹1,520, ₹1,240 और ₹960 देने होंगे। 400 किलोमीटर के बाद एसी-1, एसी-2 और एसी-3 क्लास के लिए क्रमशः ₹3.20/km, ₹3.10/km और ₹2.40/km देने होंगे।

News Source: नवभारत
हाइवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

हाइवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

राजधानी भोपाल में बीती रात भोपाल-इंदौर हाईवे पर तेज रफ़्तार में तीन से चार कारें आपस में टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। सुचना मिलते ही घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और रोड के दोनों और लंबा जाम लग गया था जिसे पुलिस ने डाइवर्ट कर सुचारु रूप से चालू किया।

मकर संक्रांति पर 23 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

मकर संक्रांति पर 23 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग

वैसे तो मकर संक्रांति हर साल आती है। लेकिन इस साल 2026 में शटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का दुर्लभ संयोग 23 वर्षों बाद बना है। इस विशेष योग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला । मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और तिल का दान करने से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

News Source: जागरण
बकरी या ऊंटनी? किसका दूध है शरीर के लिए बेस्ट

बकरी या ऊंटनी? किसका दूध है शरीर के लिए बेस्ट

बकरी और ऊंटनी, दोनों का ही दूध शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन अगर आपको पाचन की दिक्कत है या प्लेटलेट्स बढ़ाने हैं, तो बकरी का दूध बेस्ट है क्योंकि यह जल्दी पच जाता है और लिवर के लिए अच्छा है। वहीं, शुगर और जोड़ों के दर्द के मरीजों के लिए ऊंटनी का दूध अच्छा होता है, क्योंकि इसमें नेचुरल इंसुलिन पाया जाता है।

शक्सगाम वैली पर चीन के दावे पर आर्मी चीफ का दो टूक जवाब

शक्सगाम वैली पर चीन के दावे पर आर्मी चीफ का दो टूक जवाब

शक्सगाम वैली को लेकर थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चीन और पाकिस्तान को एक बार फिर साफ संदेश दिया है । आर्मी चीफ ने कहा है कि भारत 1963 में पाकिस्तान और चीन के बीच हुए समझौते को अवैध मानता है । इसलिए शक्सगाम वैली पर चीन-पाकिस्तान का कोई भी समझौता या गतिविधि भारत को स्वीकार नहीं है ।

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार शाम LoC के पास दो बार संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारतीय सेना ने फायरिंग कर दी। सेना के सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन नियमित निगरानी के दौरान मंडराते हुए नजर आए। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर लौट गए। बीते तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखने की यह दूसरी घटना है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : हफ्तेभर में 500 कुत्तों की हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़ : हफ्तेभर में 500 कुत्तों की हत्या

तेलंगाना के 5 गावों- भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांवों में सरपंच ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए करीब 500 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया। आरोप है कि एक सरपंच उम्मीदवार ने गांव को ‘कुत्ता मुक्त’ बनाने का वादा किया था  । पुलिस ने पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

WPL 2026 : हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

WPL 2026 : हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में कप्तान हरमनप्रीत कौर धाकड़ बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। मंगलवार को उन्होंने 43 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसके बाद वह WPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर – 10
मेग लैनिंग – 9
नताली साइवर ब्रंट – 9
एलिस पेरी – 8

जानें टॉप क्रिकेटर कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं?

जानें टॉप क्रिकेटर कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं?

लग्ज़री लाइफ़ जीने वाले क्रिकेटर के फ़ोन भी बहुत ख़ास होते है । यहां हम आपको क्रिकेटर्स के मोबाइल फोन के बारे में बता रहे हैं – विराट कोहली ( iPhone 16 Pro Max – 1.40 लाख ), हार्दिक पांड्या ( iPhone 17 Pro Max 512 GB – 1.70 लाख रुपए ), रोहित शर्मा ( OnePlus 12 – 60 हज़ार ), सूर्यकुमार यादव ( iPhone 15 Plus – 60 हज़ार )

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डाला

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डाला

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी (लेवल 3) में डालते हुए छात्र वीजा नियम सख्त कर दिए हैं। । नेपाल, बांग्लादेश और भूटान समेत भारत को हाई रिस्क कैटेगरी में डालते हुए AUS सरकार ने कहा है कि दस्तावेजों से जुड़ी इन सख्ती का मकसद वीजा सिस्टम में बढ़ रही गड़बड़ियों को रोकना है। PAK पहले से इस हाई रिस्क कैटेगरी में है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें