किसान की गोली मारकर हत्या, बेटे पर भी किया जानलेवा हमला
भिंड के सौरा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय किसान राजकुमार गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब 11 साल का बेटा अपने पिता को बचाने आया, तो उसे भी लाठी से मारकर घायल कर दिया। आरोपियों की पहचान रूपसिंह और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





