जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक महिला की मौत
निवाड़ी के कुंवरपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमे तीन महिलाओ समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे से विमलेश यादव नामक महिला ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।






