
एमपी बोर्ड का सख्त फैसला, नकल की तो 3 साल की जेल
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सख्त गाइडलाइन्स जारी की हैं। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को 3 साल की जेल या ₹5000 जुर्माना हो सकता है। सामूहिक नकल पाए जाने पर पूरे परीक्षा केंद्र का एग्जाम निरस्त कर दिया जाएगा। 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी और 10वीं की 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।






