📱Download Our App
सुरक्षा बलों मिली कामयाबी, 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुरक्षा बलों मिली कामयाबी, 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने से 29 पुरुष नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया है। इन सभी नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने अपना समर्पण किया है। इन नक्सलियों का सरेंडर इलाके में शांति और सुरक्षा स्थापित करने का अच्छा कदम माना जा रहा है।

‘काबिल 2’ में फिर दिखेगा ऋतिक रोशन का जलवा

‘काबिल 2’ में फिर दिखेगा ऋतिक रोशन का जलवा

ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2017 की सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘काबिल’ का सीक्वल ‘काबिल 2’ आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने संकेत दिया कि इस बार की कहानी पहले से कहीं ज्यादा “जानलेवा” और धमाकेदार होगी।

इटारसी बाईपास पर खून से लथपथ मिली लाश, जांच जारी

इटारसी बाईपास पर खून से लथपथ मिली लाश, जांच जारी

नर्मदापुरम में इटारसी बाईपास पर सोमवार सुबह 30 वर्षीय मोहित चौधरी का शव खून से लथपथ मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार रात मामा के घर से निकलने के बाद से लापता था, लाश के पास उसकी बाइक भी टूटी हुई मिली है। परिजन इस मामले को हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।

CUET PG रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी, तुरंत करे अप्लाई

CUET PG रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी, तुरंत करे अप्लाई

पीजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है, NTA ने CUET PG में रजिस्ट्रेशन करने की आखरी तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन भी लोगो न इसके लिए आवेदन नहीं किया है उन्हें दूसरा मौका मिला है। अब इसके लिए 20 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

News Source: जागरण
मुंबई और एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

मुंबई और एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। रतलाम और मुंबई पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 20 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम MD ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड फरार होने में कामयाब रहा।

News Source: IBC24
रोज एक अंडा खाने के ये जादुई फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

रोज एक अंडा खाने के ये जादुई फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अंडे खाने के मुख्य फायदे

  • प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत : अंडे में हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है।
  • दिमाग के लिए जरूरी : अंडे में ‘कोलीन’ पाया जाता है, जो याददाश्त तेज करने और मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
  • हड्डियों की मजबूती : अंडे में विटामिन डी होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
जल्द शुरू होगी साल की पहली बड़ी सेल, iPhone 17 खरीदने का अच्छा मौका

जल्द शुरू होगी साल की पहली बड़ी सेल, iPhone 17 खरीदने का अच्छा मौका

फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होने जा रही है (प्लस मेंबर्स के लिए एक दिन पहले)। इस सेल में एप्पल के लेटेस्ट iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लॉन्च के वक्त ₹82,900 की कीमत वाला यह फोन बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद ₹74,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

रैंकिंग में विराट का जलवा, 1403 दिनों बाद बने दुनिया के No.1 ODI बल्लेबाज

रैंकिंग में विराट का जलवा, 1403 दिनों बाद बने दुनिया के No.1 ODI बल्लेबाज

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। ताजा ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली ने 1403 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर से दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का खिताब हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए यह मुकाम पाया है।

यूपी के सभी 75 जिलों में 15 जनवरी को छुट्टी

यूपी के सभी 75 जिलों में 15 जनवरी को छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर छुट्टियों की सूची में बदलाव किया है। अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय ज्योतिषीय गणना और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस वर्ष मकर संक्रांति का मुख्य पर्व और खिचड़ी दान 15 जनवरी को ही मनाया जा रहा है।

News Source: पत्रिका
सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगा ‘CM प्रगति पोर्टल’

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगा ‘CM प्रगति पोर्टल’

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य की विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए ‘CM प्रगति पोर्टल’ लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री के ‘प्रगति पोर्टल’ की तर्ज पर काम करेगा, जिससे परियोजनाओं की निगरानी और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में राज्य के 7.85 लाख करोड़ रुपये के 209 प्रोजेक्ट्स पीएम पोर्टल पर दर्ज हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें