
बिना डिग्री के डॉक्टर ने किया मासूम का इलाज, मौत
अशोकनगर में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आपको बता दे आरोपी प्रदीप बुनकर सिर्फ 12वीं पास है, जिसने मासूम को गलत इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी थी। इस घटना के 15 महीने बाद जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास कोई डिग्री नहीं थी। पुलिस ने अब फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।








