
सिंगर जुबिन गर्ग की मौत पर सिंगापुर पुलिस का बड़ा दावा
सिंगर जुबिन गर्ग की मौत को लेकर चल रही जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । कोरोनर कोर्ट को बताया गया कि लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में यॉट पार्टी के दौरान गर्ग बेहद नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था । जांच में इसे हादसा माना गया है । किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं ।


