📱Download Our App
खंडवा की नेहा बनी कुश्ती की शेरनी

खंडवा की नेहा बनी कुश्ती की शेरनी

खंडवा, बोरगांवखुर्द गांव की नेहा कनाडे ने आज जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है । नेहा एक गरीब परिवार से आती है । नेहा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लिया और कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया । खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी उनका चयन हुआ था. जहां उन्हें कुलपति द्वारा वरिष्ठ खेल सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 

News Source: न्यूज़ 18
ईरान में फँसे भारतीय छात्र, 10,000 भारतीयों पर खतरा

ईरान में फँसे भारतीय छात्र, 10,000 भारतीयों पर खतरा

ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और तनाव ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। वहां फंसे लगभग 10,000 भारतीयों, विशेषकर कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिजन डरे हुए हैं। ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों के रास्ते बदलने पड़े हैं, जिससे हवाई यात्रा महंगी और कठिन हो गई है। इसके अलावा बासमती निर्यात और चाबहार बंदरगाह जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी संकट मंडरा रहा है।

News Source: आज तक
क्या अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा रहेंगे?

क्या अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा रहेंगे?

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद, अक्षय खन्ना के किरदार ‘रहमान डकैत’ की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स उन्हें ‘धुरंधर 2’ में वापस ला रहे हैं। हालांकि पहले भाग में उनके किरदार की मृत्यु हो गई थी, लेकिन वह फ्लैशबैक और बैकस्टोरी के जरिए नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।

News Source: जागरण
INDvsNZ : आज इंदौर आएगी भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

INDvsNZ : आज इंदौर आएगी भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरे वनडे के लिए आज इंदौर पहुंच रही हैं। सीरीज 1-1 की बराबरी पर होने के कारण 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में होने वाला यह मैच निर्णायक होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह है। मैच रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

जानें भारत के पास कितना है सिल्वर रिजर्व

दुनिया के सबसे बड़े सिल्वर रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में भारत 11 वें पायदान पर है। बता दें कि वर्तमान में भारत के पास 8000 मीट्रिक टन (80,00,000 किलो) चांदी है। देश की जानी-मानी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी MMTC-PAMP की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के पास दुनिया का सबसे बड़ा सिल्वर रिजर्व है।

हार गया भारत

हार गया भारत

तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 285 रन का टारगेट दिया था, जिसे कीवी टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खरगोन : बिस्टान नाका तिराहे पर टंट्या मामा की प्रतिमा में बड़ा भ्रष्टाचार आया सामने

खरगोन : बिस्टान नाका तिराहे पर टंट्या मामा की प्रतिमा में बड़ा भ्रष्टाचार आया सामने

खरगोन में जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। 10 लाख रुपये के टेंडर के बावजूद धातु या संगमरमर की जगह सस्ती फाइबर की मूर्ति लगा दी गई। मामला उजागर होने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया और नई धातु की प्रतिमा लगाने का निर्देश दिया। विपक्ष ने इसे जननायक का अपमान बताया है।

INDvsNZ : डेरिल मिचेल ने लगाया शतक

INDvsNZ : डेरिल मिचेल ने लगाया शतक

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट 284 रन बनाए । न्यूजीलैंड ने 46 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं । डेरिल मिचेल ने 96 बॉल पर शतक लगाया।

ब्रेकिंग न्यूज़ : चाइनीज मांझे से कटकर डॉक्टर की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : चाइनीज मांझे से कटकर डॉक्टर की मौत

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास बाइक सवार डॉ. समीर हाशमी की बुधवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई । मांझे की तेज धार ने डॉक्टर के गले की हड्डी तक रेत दी थी । डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया ।

News Source: आज तक
ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार टली सुनवाई

ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार टली सुनवाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज भी कोई फैसला नहीं सुनाया । कोर्ट ने इस मामले में दूसरी बार निर्णय को टाल दिया है । इससे पहले 9 जनवरी को कोर्ट ने मामले पर फैसला टाल दिया था । अब इस केस पर फैसला कब आएगा, कोर्ट की तरफ से फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है ।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें