📱Download Our App
ब्लैकमेलिंग से परेशान कर्मचारी ने की खुदकुशी, जांच शुरू

ब्लैकमेलिंग से परेशान कर्मचारी ने की खुदकुशी, जांच शुरू

भोपाल में नगर निगम कर्मचारी सुल्तान ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहर खा लिया और अपनी जान दे दी। आरोप है कि नेहा चौरसिया नाम की महिला ने उसे जाल में फंसाया और फिर चार लोगों ने पुलिस अधिकारी बनकर उसे धमकाया। गिरोह ने 6 महीने में करीब 8 लाख रुपए वसूल लिए थे।

क्या दुबई भागने की तैयारी में है खामेनेई का परिवार?

क्या दुबई भागने की तैयारी में है खामेनेई का परिवार?

इजराइली मीडिया के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का परिवार तनावपूर्ण स्थितियों के बीच दुबई भागने की फिराक में है। दावा है कि उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने 1.5 बिलियन डॉलर दुबई ट्रांसफर किए हैं। इससे पहले उनके रूस जाने की भी चर्चा थी। हालांकि, ईरान सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन भारी रकम का ट्रांसफर बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नया शिकार, फिटनेस इन्फ्लुएंसर के जिम पर फायरिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नया शिकार, फिटनेस इन्फ्लुएंसर के जिम पर फायरिंग

दिल्ली के पश्चिम विहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री के जिम पर फायरिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित द्वारा गैंग की कॉल का जवाब न देने पर चेतावनी के तौर पर यह हमला किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार रात जिम के बाहर गोलियां चलाईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

IND vs NZ: विराट ने तोडा रिकॉर्ड, बने नंबर 1

IND vs NZ: विराट ने तोडा रिकॉर्ड, बने नंबर 1

राजकोट में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 23 रन ही बनाए। लेकिन इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बन गए है। विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उन्होंने 35 वनडे मेचो में 1,773 रन बनाए है। जबकि सचिन ने 41 परियो में 1,750 रन बनाए थे।

पारिवारिक विवाद में पति बना किडनैपर, महिला और बच्चों का किया अपहरण

पारिवारिक विवाद में पति बना किडनैपर, महिला और बच्चों का किया अपहरण

शिवपुरी के नरवर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना उस समय हुई जब महिला बच्चों को लेकर मंदिर के पास से गुजर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी उन्हें जबरन वैन में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कोर्ट केस चल रहा था, जिसे अपहरण की मुख्य वजह मानी है।

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर हरभजन सिंह का बयान

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर हरभजन सिंह का बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर हरभजन सिंह ने उनका समर्थन किया है। भज्जी ने कहा कि सूर्या एक क्लास खिलाड़ी हैं और संभवतः बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी फॉर्म बचा रहे हैं। उन्होंने सूर्या को इस फॉर्मेट का नंबर-1 बल्लेबाज बताते हुए उम्मीद जताई कि वे वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाका करेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
घर बनाएं हल्दी का ये जादुई पेस्ट, नेचुरली काले होगें सारे बाल

घर बनाएं हल्दी का ये जादुई पेस्ट, नेचुरली काले होगें सारे बाल

सफेद बालों को नेचुरल काला करने के लिए 2 चम्मच हल्दी को तवे पर काला होने तक भून लें। अब एक कप पानी में चायपत्ती उबालकर गाढ़ा घोल बनाएं। इस पानी में भुनी हल्दी, एलोवेरा जेल, विटामिन-E कैप्सूल और मेहंदी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बालों पर 2 घंटे लगाकर सादे पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल से बाल कुदरती काले हो जायेंगे।

कलकत्ता हाईकोर्ट से TMC को झटका, अब सुप्रीम कोर्ट में ED की बड़ी मांग

कलकत्ता हाईकोर्ट से TMC को झटका, अब सुप्रीम कोर्ट में ED की बड़ी मांग

कोलकाता में I-PAC दफ्तर पर ईडी की रेड को लेकर कानूनी जंग तेज हो गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। ईडी ने बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को निलंबित करने और सीएम ममता बनर्जी समेत उच्चाधिकारियों के खिलाफ जांच में बाधा डालने के आरोप में सीबीआई जांच की मांग की है। आज सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला सुना सकता है।

बेटे के साथ प्रैक्टिस करते नजर आये बुमराह, वीडियो हुआ वायरल

बेटे के साथ प्रैक्टिस करते नजर आये बुमराह, वीडियो हुआ वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी को होने वाला है, उससे पहले जसप्रीत बुमराह का एक शानदार वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे वह अपने बेटे के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल टी20 फॉर्मेट में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके साथ वह 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन चुके है।

हरीश राणा को कौनसी बीमारी है? जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट से माँगी है इच्छा मृत्यु

हरीश राणा को कौनसी बीमारी है? जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट से माँगी है इच्छा मृत्यु

हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से ‘परमानेंट वेजीटेव स्टेट’ (PVS) यानी स्थायी वानस्पतिक अवस्था में हैं। अगस्त 2013 में चंडीगढ़ में एक पीजी की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उन्हें गंभीर सिर में चोटें आई थीं। इसके परिणामस्वरूप वे क्वाड्रिप्लेजिया (चारों अंगों का लकवा) और 100% विकलांगता के शिकार हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने ‘इच्छामृत्यु’ याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें