📱Download Our App
राशा थडानी की दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज

राशा थडानी की दूसरी फिल्म का पोस्टर रिलीज

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और एक्टर अभय वर्मा की आगामी फिल्म ‘लाइकी लाइका’ का पहला पोस्टर आउट हो गया है। सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक-थ्रिलर है। पोस्टर में 90 के दशक का रेट्रो लुक और चेहरों पर खून के निशान फिल्म की तीव्रता को दर्शाते हैं। राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ के बाद, दर्शकों को इस नई जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

News Source: न्यूज़ 24
VHT Semi Final: कर्नाटक की धीमी शुरुआत, स्कोर 56 रन पर 2 विकेट

VHT Semi Final: कर्नाटक की धीमी शुरुआत, स्कोर 56 रन पर 2 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। जिसके बाद कर्नाटक की टीम ने 14 ओवर में मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे बड़े विकेट खो दिए। फिलहाल कर्नाटक का स्कोर 56/2 है। दो विकेट के बाद पूरी जिम्मेदारी बीच के बल्लेबाजों पर आ चुकी है।

‘धुरंधर’ नहीं ले रही रुकने का नाम, 41वें दिन कमाए इतने करोड़

‘धुरंधर’ नहीं ले रही रुकने का नाम, 41वें दिन कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को रिलीज़ हुए 41 दिन हो चुके है, जिसके बाद भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की। भारत में धुरंधर कुल 813.60 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 1269.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

News Source: न्यूज़ 24
10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, RBI ने निकाली 572 पदों पर भर्ती

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, RBI ने निकाली 572 पदों पर भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10वीं पास युवाओ के लिए Office Attendant के 572 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके लिए आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,250/- प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतनमान दिया जाएगा।

जसप्रीत बुमराह vs शाहीन अफरीदी : टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है दोनों गेंदबाजों का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह vs शाहीन अफरीदी : टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है दोनों गेंदबाजों का रिकॉर्ड

 

मानदंड जसप्रीत बुमराह शाहीन अफरीदी
कुल मैच 18 17
कुल विकेट  26 23
गेंदबाजी औसत 14.3 18.65
इकॉनमी रेट 5.44 6.58
सबसे अच्छा स्पेल 7/3 22/4

टी20 वर्ल्ड कप आंकड़ों के मामले में जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी से कहीं ज्यादा आगे हैं।

आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

आजादी के बाद देश चलाने के लिए संविधान की जरूरत थी, जिसे डॉ. अंबेडकर ने तैयार किया। संविधान 24 जनवरी 1950 को स्वीकार हो गया था, लेकिन इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया। इसकी वजह यह थी कि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पहली बार ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था। इसकी याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

News Source: न्यूज़ 24
पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची बनी चाइनीज मांझे का शिकार

पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची बनी चाइनीज मांझे का शिकार

छिंदवाड़ा के लिंगा निवासी सोनू दाढ़े की 4 वर्षीय बेटी ध्रुवी बाइक पर घूमते समय चाइनीज मांझे का शिकार हो गई। मांझे से बच्ची की आहार नली बुरी तरह कट गई है। गंभीर हालत में उसे नागपुर के वेदांता अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसकी सर्जरी चल रही है। पुलिस की ड्रोन निगरानी और प्रतिबंध के बावजूद शहर में इस जानलेवा मांझे का उपयोग जारी है।

Indigo का न्यू ईयर धमाका, मात्र 1 रुपये में करे सफर

Indigo का न्यू ईयर धमाका, मात्र 1 रुपये में करे सफर

Indigo एयरलाइन यात्रियों के लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आया है, जिसमे ‘Sail into 2026’ नाम से एक न्यू ईयर सेल आई है। इस सेल में 0-24 महीने के बच्चे 1 रुपये में यात्रा कर सकते हैं। यह सेल 13 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह कल 16 जनवरी 2026 को खत्‍म हो जाएगी।

News Source: न्यूज़ 24
संक्रांति का मेला देखकर लौट रहे 3 युवकों की मौत, तेज रफ्तार बस ने कुचला

संक्रांति का मेला देखकर लौट रहे 3 युवकों की मौत, तेज रफ्तार बस ने कुचला

सीधी जिले के नकटा नाला के पास बुधवार को मकर संक्रांति का मेला देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस से टकरा गई। मृतकों की पहचान दीपक, आशीष और मोहित के रूप में हुई है। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

राजकोट में जडेजा का ‘मनहूस’ दिन, न चला बल्ला और न मिला कोई विकेट

राजकोट में जडेजा का ‘मनहूस’ दिन, न चला बल्ला और न मिला कोई विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट वनडे में भारत की 7 विकेट से हार के बाद रविंद्र जडेजा निशाने पर हैं। अपने घरेलू मैदान पर वे बल्ले से केवल 27 रन बना सके और गेंदबाजी में भी विकेटलेस रहे। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कोई विकेट न मिलने से उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। मैच में केएल राहुल के शानदार 112* रन भी बेकार गए क्योंकि कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल (131*) ने मैच छीन लिया।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें