स्कूल से लौटकर मासूम ने लगाई फांसी, परिजन हैरान
रीवा के वार्ड-5 में 13 वर्षीय कान्हा पुरवार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से घर आने के बाद बच्चा कमरे में गया और दुपट्टे का फंदा बना लिया। दादी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गईं, तो उसे फांसी के फंदे से लटका देखा। घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





